Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

ग्वालियरः कलेक्टर ने की एमपी ग्रोथ समिट की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

कलेक्टर ने की एमपी ग्रोथ समिट की तैयारियों की समीक्षा

ग्वालियर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में 25 दिसम्बर को “अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025” का आयोजन होने जा रहा है। मेला मैदान में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में यह आयोजन होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। कलेक्टर रुचिका चौहान ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन के इस महत्वपूर्ण आयोजन के संबंध में जो जवाबदेही सौंपी गई है, उसका निर्वहन समय-सीमा में करें।

कलेक्टर ने सोमवार को अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में 25 दिसम्बर को ग्वालियर में आयोजित होने वाली “अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025” की तैयारियों के संबंध में विस्तार से समीक्षा की और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, अपर कलेक्टर कुमार सत्यम, मध्य प्रदेश आईआईडीसी की प्रबंध निदेशक ईशा श्रीवास्तव, एडीएम सीबी प्रसाद सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने सीएम हैल्पलाइन में लंबित प्रकरणों के निराकरण की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि सीएम हैल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में संतुष्टिपूर्वक किया जाए। सीएम हैल्पलाइन की कोई भी शिकायत एल-1 स्तर पर नॉन अटेंडेंट नहीं रहना चाहिए, ऐसा पाया गया तो संबंधित अधिकारी के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *