Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

ग्वालियरः खुदाई के दौरान लीकेज हुई गैस पाइप लाइन, जमीन से निकली आग की लपटें

जमीन से निकली आग की लपटें

ग्वालियर, 13 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में विनय नगर इलाके में कोटेश्वर तिराहे के पास शनिवार की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब जमीन से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। यह घटना गैस पाइपलाइन में रिसाव के कारण हुई, हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए भय का माहौल बन गया। जमीन से अचानक आग की लपटें देखकर सभी दंग रह गए।

दरअसल, विनय नगर के कोटेश्वर चौराहे के पास नई लाइन बिछाने के लिए शनिवार की रात खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान जमीन में पहले से बिछी गैस पाइपलाइन में लीकेज हो गया, जिससे आग लग गई। यह दृश्य भयावह था और एक बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि, गैस कंपनी को सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल प्रभाव से गैस आपूर्ति बंद कर दी, जिससे आग अपने आप बुझ गई।

लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। बाद में कंपनी के कर्मचारियों ने पाइपलाइन की मरम्मत का काम किया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *