Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

ग्वालियरः झाड़ियों में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

झाड़ियों में मिला महिला का शव

ग्वालियर, 29 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को एक महिला का निर्वस्त्र शव झाड़ियों में मिला है। महिला के सिर पर भारी हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब 5:30 बजे राहगीरों से सूचना मिली कि नारायण विहार में कटारे फार्म हाउस के अंदर शव झाड़ियों में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।

मृतक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 25 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस को शव के पास से कोई भी पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस का अनुमान है कि शव एक दिन पुराना हो सकता है। पुलिस अज्ञात महिला की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल ने बताया कि थाने पर सूचना प्राप्त हुई थी कि नारायण बिहार कॉलोनी की झाड़ियां में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर मैं बल के साथ मौके पर पहुंची, महिला के सिर पर किसी भारी हथियार से हमला कर हत्या की गई है। संभवत महिला के साथ गलत काम भी किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो सकती है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं। अन्य थानों से गुमशुदा हुई महिलाओं की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *