Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

झेलना पड़ा विरोध : नगर निगम ने कई स्थानों से हटाया अतिक्रमण

jodhpur

जोधपुर, 24 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । नगर निगम ने बुधवार को भी अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए रातानाडा सब्जी मंडी, हाईकोर्ट कॉलोनी, एमडीएम हॉस्पिटल के आसपास के इलाकों से अवैध कब्जे हटाने का अभियान चलाया। अभियान के दौरान सडक़ और फुटपाथ पर फैले अतिक्रमण को हटाकर रास्ता साफ किया गया, ताकि आम लोगों और वाहनों की आवाजाही सुगम हो सके। इस दौरान निगम टीम को अतिक्रमियों का विरोध भी झेलना पड़ा। एमडीएमएच हॉस्टल के गेट के सामने दुकानदारों ने विरोध इस कार्रवाई का विरोध जताया।

नगर निगम की टीम ने रातानाडा सब्जी मंडी चौराहे से कार्रवाई शुरू कर दोनों ओर अतिक्रमण हटाया। हाईकोर्ट कॉलोनी रोड तक दुकानों के बाहर बढ़ाए गए शेड, बेतरतीब खड़े ठेले और बाहर रखे सामान को हटाया गया। कई जगह दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान हटा लिया, जबकि कई स्थानों पर निगमकर्मियों ने सामान जब्त किया। एक निजी हॉस्पिटल के बाहर रखी बेंच और अन्य सामान भी निगम टीम ने हटाकर अपने कब्जे में ले लिया। सेनापति भवन रोड पर अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ दुकानदार निगम की टीम से उलझ पड़े, जिस पर मौके पर मौजूद पुलिस जाब्ते ने स्थिति संभाली। अभियान के दौरान खंभों से बंधे ठेलों के ताले तोडक़र उन्हें भी हटाया गया, ताकि फुटपाथ और सडक़ दोनों साफ हो सकें।

निगम अधिकारियों के अनुसार, सब्जी मंडी और आसपास के इलाकों में लंबे समय से दुकानों के बाहर अतिक्रमण और ठेले-खोखों के कारण जाम की स्थिति बन रही थी। अब लगातार अभियान चलाकर ऐसे सभी अवैध अतिक्रमण हटाए जाएंगे और जरूरत पडऩे पर चालान व सामान जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नो पार्किंग में खड़ी गाडिय़ों पर भी सख्ती बरती जा रही है।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *