Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
BUSINESS

यामाहा मोटर इंडिया समूह के नये चेयरमैन हाजिमे ओटा एक जनवरी को संभालेंगे कार्यभार

नवनियुक्‍त चेयरमैन हाजिमे ओटा का फाइल फोटो

नई दिल्‍ली, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड ने हाजिमे ओटा को यामाहा मोटर इंडिया समूह का नया चेयरमैन नियुक्त करने का ऐलान किया है। वह एक जनवरी, 2026 से अपना कार्यभार संभालेंगे।

कंपनी के मुताबिक भारत में नियुक्ति से पहले ओटा यामाहा मोटर कंपनी लिमिटेड में कार्यकारी अधिकारी तथा जापान स्थित कंपनी के वैश्विक मुख्यालय में कॉरपोरेट स्ट्रैटेजी सेंटर के मुख्य महाप्रबंधक (सीएसओ) के तौर पर सेवा दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कॉरपोरेट रणनीति, सतत विकास पहल और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व किया।

हाजिमे ओटा ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि भारत में यामाहा का नेतृत्व करना एक बड़ी जिम्मेदारी है। ओटा ने आगे कहा कि मेरा ध्यान ऐसे उत्पाद पेश कर ब्रांड को मजबूत करने पर रहेगा, जो यामाहा की वैश्विक इंजीनियरिंग उत्कृष्टता को भारतीय उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों के साथ सहज रूप से जोड़ते हों। उन्होंने बताया कि भारत दुनिया के सबसे गतिशील और विविधतापूर्ण दोपहिया वाहन बाजारों में से एक है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *