Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WORLD

हमास ने मृत बंधकों के चार शव रेड क्रॉस को सौंपे

गाजा/तेल अवीव, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । इजराइली अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि हमास ने मृत बंधकों के चार शव रेड क्रॉस को सौंप दिए हैं। इन चार में से दो शवों को रेड क्रॉस ने गाजा के भीतर स्थित एक स्थान पर इजराइली बलों को सौंप दिया है, जबकि बाकी दो शवों को वहीं लाया जा रहा है।

हमास ने पहले घोषणा की थी कि वह चार शव आज सौंपेगा, जिनमें डेनियल पेरेज, योसी शराबी, गाइ इलौज और बिपिन जोशी के नाम शामिल थे। इजराइल ने अभी तक सौंपे जा रहे शवों की पहचान की पुष्टि नहीं की है। पिछली घटनाओं में शवों की पहचान डीएनए परीक्षण के माध्यम से की गई थी।

इजराइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने बताया कि पहले दो शवों को प्राप्त कर लिया गया है, जबकि रेड क्रॉस ने बाकी दो शवों को हमास से ले लिया है और उन्हें उसी स्थान पर लाया जा रहा है। चारों शवों का निरीक्षण किया जाएगा, इसके बाद उन्हें इस्राइली झंडे से ढककर सैन्य रब्बी के नेतृत्व में एक छोटा समारोह आयोजित किया जाएगा।

सैन्य अधिकारियों ने कहा कि “हमास को समझौते का पालन करना होगा और सभी शवों को लौटाने के लिए आवश्यक प्रयास करने होंगे।” हमास ने हालांकि केवल 28 मृत बंधकों में से चार शवों को आज लौटाने की घोषणा की थी।

इन शवों की पहचान डीएनए परीक्षण के माध्यम से की जाएगी, ताकि पुष्टि हो सके कि ये वास्तव में मृत बंधक हैं।

——————-

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *