Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
SPORTS

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, हार्दिक पांड्या की वापसी

हार्दिक पांड्या

– शुभमन गिल भी टीम में शामिल, लेकिन उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी

नई दिल्ली, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 9 दिसंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है, जिन्होंने मंगलवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलकर फिटनेस साबित की। यह उनकी सितंबर 2025 एशिया कप के बाद पहली प्रतिस्पर्धी उपस्थिति थी। श्रीलंका के खिलाफ सुपर फोर मैच के बाद वह चोटिल हो गए थे और पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल तथा ऑस्ट्रेलिया दौरा मिस कर दिया था।

भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को भी टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनकी उपलब्धता बीसीसीआई सीओई की फिटनेस मंजूरी पर निर्भर करेगी। गिल को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लगी थी। टी-20 विश्व कप 2026 की तैयारियों में जुटी टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में ही बरकरार रहेगी।

भारत की टी-20 टीम (दक्षिण अफ्रीका सीरीज)

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान)*,

अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे,

अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह,

वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20I सीरीज कार्यक्रम

पहला टी-20: मंगलवार, 9 दिसंबर – कटक

दूसरा टी-20 गुरुवार, 11 दिसंबर – मुल्लनपुर

तीसरा टी-20: रविवार, 14 दिसंबर – धर्मशाला

चौथा टी-20: बुधवार, 17 दिसंबर – लखनऊ

पांचवां टी-20: शुक्रवार, 19 दिसंबर – अहमदाबाद।

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *