Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

प्रादेशिक पुलिस वॉलीबॉल में हरिद्वार बनी चैंपियन

वॉलीबॉल चैंपियन हरिद्वार

हरिद्वार, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पुलिस लाइन हरिद्वार में बुधवार को चार दिवसीय 23 वीं प्रादेशिक पुलिस वॉलीबॉल और सेपक टाकरा प्रतियोगिता वर्ष-2025 संपन्न हो गई। वॉलीबॉल फाइनल चैंपियन देहरादून व हरिद्वार के बीच खेला गया। जिसमे मेजबान जनपद हरिद्वार ने जनपद देहरादून की टीम को शिकस्त दी। जनपद देहरादून की टीम विगत 12 वर्षों से लगातार चैंपियन बनी हुई थी। सेपक टाकरा के फाइनल में रेगू में 31 वीं वाहिनी पीएसी ने विजेता की कुर्सी पक्की की। वहीं क्वार्ड में भी 31 वीं वाहिनी पीएसी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल में 16 टीमो के बीच मुकाबला हुआ तो सेपक टाकरा में 10 टीमें प्रतिभागी रहीं।मुख्य अतिथि जिला जज नरेन्द्र दत्त और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर अलंकृत करते हुए ट्रॉफी प्रदान की।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *