
हरिद्वार, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) . राज्य सरकार ने हरिद्वार में नियुक्त दो पुलिस उपाधीक्षक का प्रोन्नत कर अपर Superintendent of Police बना दिया है. sunday को
वरिष्ठ Superintendent of Police हरिद्वार ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर अशोक स्तम्भ पहना कर अलंकृत किया.
पुलिस मुख्यालय ने वरिष्ठता के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक से अपर Superintendent of Police के पद पर पदोन्नत हुए पुलिस उपाधीक्षक मंगलौर विवेक कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक रुड़की नरेंद्र पंत को एसएसपी कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ Superintendent of Police प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में अशोक स्तंभ से अलंकृत कर पदोन्नति की शुभकामनाएँ दीं. उन्होंने अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि कर्तव्य के प्रति उम्मीदों का विस्तार भी है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों अधिकारी अपने अनुभव, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता से जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे.
—————
(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला
