Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

हरिद्वार जिला पंचायत ने दी ग्रामीण विकास के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी

जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह

हरिद्वार, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हरिद्वार ज़िला पंचायत भवन के सभागार में मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए जिला पंचायत हर गांव में आधुनिक पुस्तकालय (लाइब्रेरी) स्थापित करने जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी। इसके साथ ही, पर्यावरण और जल संरक्षण की दिशा में कदम उठाते हुए जिले के तालाबों के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया गया है। तालाबों के किनारे वृक्षारोपण किया जाएगा और उनकी सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगाए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बोर्ड बैठक में पास हुए सभी प्रस्तावों पर अविलंब कार्य शुरू किया जाए। बैठक में जिला पंचायत के सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *