Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

हरिद्वार पुलिस ने पकड़ा 10 क्विंटल नकली मावा

बरामद नकली मावा

हरिद्वार, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । त्यौहारी सीजन में हरिद्वार पुलिस की ओर से मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान गुरुवार को एक वाहन में 10 क्विंटल नकली मावा बरामद हुआ।

थाना बुग्गावाला पुलिस ने आज चौकी अमानतगढ मे बैरियर लगाकर आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान एक महिन्द्रा कार को चेक किया गया तो वाहन में लगभग 10 कुन्तल नकली मावा प्लास्टिक के कट्टो में भरा पाया गया। जिसकी कीमत लगभग 02 लाख रुपये बताई जा रही है।

थाना बुग्गा वाला प्रभारी निरीक्षक भगवान महर के अनुसार वाहन चालक मोहम्मद आरिफ से पूछताछ की गई तो बताया कि वह इस नकली मावे को मुजफ्फरनगर से देहरादून शहर में बिक्री के लिए लेकर जा रहा था। मौके पर खाद्य विभाग की टीम को बुलाया गया। माल की सैंपलिंग कर शेष माल को मौके पर नष्ट किया गया। वाहन को मौके पर सीज कर चालक मौ.आरिफ पुत्र नईम (24) निवासी सुभाषनगर थाना मंडी जिला मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश को आवश्यक कार्यवाही के लिए खाद्य विभाग की टीम के सुपुर्द किया गया।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *