Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

हरियाणा कांग्रेस ने पंचकूला में भाजपा मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

हरियाणा कांग्रेस नेता पुलिस बैरीकेड लांघने का प्रयास करते हुए

चंडीगढ़, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्‍ली की राउज एवेन्‍यू कोर्ट द्वारा ईडी की कार्रवाई को अस्वीकार करने के बाद हरियाणा कांग्रेस ने बुधवार को पंचकूला में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पंचकमल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के विधायक पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष ,वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिमखाना क्लब से पैदल मार्च निकाला और भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंचकर धरना दिया तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में हजारों नेता व कार्यकर्ता सडक़ पर उतरे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कोर्ट ने ईडी की कार्रवाई को गैरकानूनी ठहराया है, जिससे स्पष्ट हो गया कि केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है। राजनीतिक द्वेष के चलते कांग्रेस नेताओं पर झूठे मामले दर्ज किए गए थे, लेकिन अब कोर्ट में सत्य की जीत हुई है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर राजनीतिक द्वेष की भावना से केस बनाया गया था।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया है। हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से जाहिर है कि भाजपा की गैरकानूनी और असंवैधानिक गतिविधियों तथा झूठी कार्रवाइयों से जनता में भारी रोष है।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यालय पंचकमल’ के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और गेट के सामने बैरिकेडिंग की गई थी। कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पर चढक़र नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *