Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार अस्पताल में भर्ती

पंजाब के माेहाली स्थित फाेर्टिस अस्पताल में उपचाराधीन हरियाणा के मंत्री

चंडीगढ़, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार को चलने में परेशानी के कारण मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंवार को रविवार की देर रात अस्पताल ले जाया गया। उनके बाएं पैर के घुटने में दिक्कत हो रही है। इससे वह पिछले कुछ दिनों से चल नहीं पा रहे थे। इसके बाद उन्हें देर रात पंजाब के मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉ. हरसिमरन और डॉ. आकाश को लेकर एक पैनल बनाया है, जो पंचायत मंत्री के घुटने का ऑपरेशन करेगा। अस्पताल में उनके करीबियों का आना-जाना जारी है। ऑपरेशन के चलते पंवार अभी कुछ दिन अस्पताल में ही रहेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *