Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : दयानंद कॉलेज को हरियाणा राज्य एनईपी-2020 कार्यान्वयन उत्कृष्टता पुरस्कार

पुरस्कार प्राप्त करते प्राचार्य डॉ. विक्रमजीत सिंह।

हिसार, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शहर के दयानंद कॉलेज को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी-2020) के प्रभावी और उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए हरियाणा राज्य एनईपी-2020 कार्यान्वयन उत्कृष्टता पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचार-आधारित शिक्षण पद्धतियों और छात्र-केंद्रित सुधारों का प्रमाण है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने दयानंद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विक्रमजीत सिंह को पुरस्कार प्रदान किया। पंचकूला में सोमवार को हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने पर प्राचार्य डॉ. विक्रमजीत सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि एनईपी-2020 के अंतर्गत महाविद्यालय में बहुविषयक शिक्षा, कौशल-आधारित पाठ्यक्रम, डिजिटल लर्निंग, मूल्यांकन सुधार और समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस सम्मान से दयानन्द महाविद्यालय, हिसार की शैक्षणिक प्रतिष्ठा और सुदृढ़ हुई है तथा यह उपलब्धि अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *