Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य शिविर का उठाया लाभ

सुशासन पखवाड़ा में जनसेवा की मिसाल : केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य शिविर का उठाया लाभ

बीकानेर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सुशासन पखवाड़ा के अंतर्गत सरकार के 2 साल बेमिसाल के अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर द्वारा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया।

मीडिया संयोजक शिविर सह प्रभारी कमल गहलोत ने बताया कि जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन पीबीएम हॉस्पिटल के अधीक्षक बी. सी. गिया सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्यप्रकाश आचार्य, विजय आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, मोहन सुराणा, नारायण चोपड़ा, श्याम सिंह हाडला, प्रकाश मेघवाल ने किया।

शिविर प्रभारी राजेंद्र पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में 200 से अधिक नागरिकों ने हड्डी रोग, फिजियोथेरेपी, बीएमडी एवं यूरिक एसिड जांच जैसी सेवाओं का निःशुल्क लाभ लिया। शिविर में वरिष्ठ फिजियोथेपिस्ट डॉ. निमित सक्सेना (P.T.) एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेश सोनी ने मरीजों की जांच कर विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया। यह स्वास्थ्य शिविर भाजपा की सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण रहा। इस अवसर पर पुखराज चोपड़ा, गोपाल अग्रवाल, अशोक मीणा, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, तरुण स्वामी, सुनीता हटीला, झामुकुदेवी, सुमन कंवर शेखावत, संतोष महाराज, चंद्रप्रकाश गहलोत, मंजुषा भास्कर, रघुवीर कुमावत, चंद्रशेखर शर्मा, मोर्चा अध्यक्ष राजाराम सिंगड, चंद्रमोहन जोशी, प्रेम गहलोत, दिनेश चौहान, धर्मपाल डूडी, आशा आचार्य, श्याम चौधरी, शिव तेजी, गोविंद सारस्वत, जसकरण मारु, हिमांशु टाक, राजश्री कच्छवा, संजय सोनी, शिखरचंद डागा, रामदयाल पंचारिया, भंवर साहू, शिव पडिहार, भारती अरोड़ा, सुधा आचार्य, मूलचंद दईया, मुल्तान बेद, शिव शंकर उपाध्याय, स्वाति छाजेड़, मुकेश बन सहित पार्टी पदाधिकारी, पार्षद, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *