Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच कर दिए स्वस्थ जीवन जीने के टिप्स

वृद्ध जनों का स्वास्थ्य की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम

पौड़ी गढ़वाल, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत मनाए जा रहे वृद्धजन माह गतिविधि को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच के साथ ही उनको स्वस्थ जीवन जीने के टिप्स भी दिए जा रहे है।

शुक्रवार को आशियाना वृद्ध आश्रम जयहरीखाल में वृद्धजनों के लिए आयोजित कार्यक्रम में सभी वृद्धजनों की बीपी, शुगर, एचबी की जांच की गई। इसके साथ ही उन्हें फिजियोथेरेपी के तहत आसान और सरल व्यायाम बताए गए।

कार्यक्रम में एनसीडी कंसलटेंट श्वेता गुसाईं द्वारा कार्यक्रम में मौजूद वृद्धजनों के साथ वृद्धावस्था से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में चर्चा की गई व उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के टिप्स दिए गए। उन्होंने कहा कि आपस में मिलने जुलने, सैर पर जाने, पारिवारिक जनों से बात करने, वृद्धावस्था में सरल व्यायाम करने से मानसिक तनाव व अकेलेपन को कम किया जा सकता है। उनके द्वारा सलाह दी गई की वृद्धजनों को अपनी नियमित स्वास्थ्य जांच अवश्य करानी चाहिए।

आशियाना संस्था से प्रतिभा असवाल द्वारा कहा गया बुजुर्गों को आपस में बातचीत करने मेल जोड़ बनाए रखने के साथ ही बढ़ती उम्र में भी साहस और जोश बनाए बनाए रखना चाहिए। उनके द्वारा वृद्ध जनों से जनहित के कार्यों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग़ करने को कहा गया। कार्यक्रम में विभाग की ओर से 37 वृद्धजनों को हाइजीन व मेडिकल किट आदि सामग्री वितरित की गई। इस दौरान नीरज सिंह, शकुंतला नेगी, शेखर सिंह, आदित्य आदि शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *