Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत में दूषित पानी से प्रवासी मजदूर परिवारों की तबियत बिगड़ी

सोनीपत: प्रवासी मजदूरों और उनके बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में

सोनीपत, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । सोनीपत

जिले में दूषित पानी पीने से प्रवासी मजदूरों और उनके बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है।

शुक्रवार सुबह अग्रसेन चौक के पास स्थित राजीव कॉलोनी, शिव कॉलोनी और आसपास की बस्तियों

में रहने वाले दर्जनों मजदूर उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों

ने प्राथमिक जांच में आशंका जताई है कि यह स्थिति दूषित पानी या भोजन विषाक्तता के

कारण उत्पन्न हुई है।

शुक्रवार

सुबह से ही कई महिलाएं, पुरुष और बच्चे बीमार पड़ने लगे। सिविल और निजी अस्पतालों में

इलाज जारी है। अस्पताल प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है। शिव कॉलोनी की अनीता,

गढ़ी की पूजा और ऋषि कुंज निवासी हिमांशु सहित कई महिलाएं और बच्चे उपचाराधीन हैं।

राजीव

कॉलोनी निवासी पूनम की मां ने बताया कि रात में उन्होंने सामान्य खाना खाया था, जिसके

बाद देर रात बेटी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उल्टी-दस्त शुरू हो गए। अन्य मजदूरों

ने भी बताया कि घरों में आने वाले पानी से खाना बनाया गया और वही पानी पीने में इस्तेमाल

किया गया। पीने के पानी में दुर्गंध और गंदलापन था, लेकिन मजबूरी में वही पानी उपयोग

करना पड़ा। कुछ ही देर में अधिकांश लोगों को उल्टी, पेट दर्द और कमजोरी की शिकायत होने

लगी।

सिविल

अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि अब तक दर्जनों मरीज अस्पताल पहुंचे हैं, जिनमें महिलाएं

और बच्चे भी शामिल हैं। सभी का इलाज चल रहा है और ज्यादातर की हालत स्थिर है। डॉक्टरों

ने बताया कि मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिससे बीमारी का कारण स्पष्ट

किया जा सके। अस्पताल

प्रशासन के अनुसार फिलहाल यह तय नहीं है कि बीमारी का कारण दूषित पानी है या भोजन विषाक्तता।

पानी के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को उबला या फिल्टर

किया हुआ पानी पीने की सलाह दी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *