Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

शिविर में 205 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 22 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

पौड़ी गढ़वाल, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) ।स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विकासखण्ड पोखड़ा के राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल में आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में 205 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और 22 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

रविवार को राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल में आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। अधिकारी जनता की शिकायतों को गंभीरता से लें और यदि व्यस्तता के कारण फोन रिसीव न कर पाएं तो संबंधित को बैक कॉल अवश्य करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश नई ऊँचाइयों को छू रहा है। मेक इन इंडिया से रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ी है और रक्षा उत्पादों के निर्यात में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। उन्होंने जीएसटी सुधारों और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का भी उल्लेख किया।

मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने 17 सितंबर से चल रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित इस शिविर का भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया। शिविर में क्षेत्रीय जनता द्वारा बुनियादी सुविधाओं पेयजल, विद्युत, सड़क के अलावा वन्यजीवों के कारण जीवन व फसल क्षति संबंधी 30 शिकायतें रखी गयी, जिनमें से 22 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष को एक पखवाड़े के भीतर निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *