Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

निरोगी काया तभी होगी जब हम स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

आदर्श विज्ञान महाविद्यालय रीवा में सिकल सेल एनीमिया जांच एवं जागरूकता शिविर

– सेवा पखवाड़ा के तहत आदर्श विज्ञान महाविद्यालय रीवा में सिकल सेल एनीमिया जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

भोपाल, 29 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि निरोगी काया तभी होगी जब हम स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। सेवा पखवाड़ा में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जा रहे हैं जिसमें महिलाएँ, बच्चे, किशोरी बालिकाएँ एवं अन्य लोग भी अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं तथा स्वास्थ्य रीवा विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करें।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल सोमवार को रीवा में शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में किरण सेवा संस्थान के सहयोग से आयोजित सिकल सेल एनीमिया जागरूकता एवं टेस्टिंग शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिकल सेल एनीमिया एक रक्तविकार है जिससे बीमारी होती है इसकी जांच के उपरांत इलाज आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किरण सेवा संस्थान बधाई की पात्र है जो इस क्षेत्र में सिकल सेल की जांच व उपचार का कार्य कर रही है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक संचालित सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में सभी अपने स्वास्थ्य की जांच करायें। किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांचकर आभा कार्ड बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिये नियमित दिनचर्या में प्राणायम, योगासन, ध्यान करते हुए खानपान में सावधानी रखें।

शुक्ल ने कहा कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे राइट टू स्क्रीनिंग अभियान का लाभ लें व स्वास्थ्य की जांच करायें। उन्होंने कहा कि शिशु मृत्यु दर व मातृ मृत्युदर को कम करने के प्रयास जारी हैं। आने वाले समय में स्वस्थ व विकसित भारत एवं विकसित रीवा का संकल्प पूरा होगा। शिविर में किरण सेवा संस्थान के डॉ. अभय मिश्रा ने शिविर की संक्षिप्त जानकारी दी। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, प्राचार्य आरएन तिवारी सहित प्राध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *