Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

जेएनवीयू में नकल प्रकरणों की सुनवाई 13 को

jodhpur

जोधपुर, 03 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय की वर्ष 2025 की परीक्षाओं में नकल प्रकरणों की सुनवाई गठित समितियों की बैठक 13 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे बृहस्पति भवन केन्द्रीय कार्यालय परिसर में रखी गई है।

इस सुनवाई के लिए सभी विद्यार्थियों को कारण बताओ नोटिस स्पीड पोस्ट द्वारा प्रेषित किए जा रहे हैं। डाक की देरी अथवा अन्य किसी कारण से किसी विद्यार्थी को कारण बताओ नोटिस नहीं मिलते हैं तो विद्यार्थी 11 दिसंबर तक कार्यालय समय में परीक्षा प्री रिजल्ट अनुभाग (गोपनीय शाखा) में सम्पर्क कर सकते हैं या 13 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे से बृहस्पति भवन केन्द्रीय कार्यालय परिसर में सुनवाई के समय व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हो सकते है।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *