
रांची, 04 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Jharkhand उच्च न्यायालय में गुरुवार को Chief Minister हेमंत सोरेन की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई हुई. यह याचिका रांची सिविल कोर्ट के सीजेएम (मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी) द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दाखिल शिकायत पर लिए गए संज्ञान को चुनौती देने के संबंध में दायर की गई थी.
प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दर्ज शिकायत वाद (कंप्लेन केस) पर रांची सिविल कोर्ट के सीजेएम की ओर से लिए गए संज्ञान को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने ईडी को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. साथ ही अदालत ने ट्रायल कोर्ट को यह आदेश दिया है कि 12 दिसंबर को निर्धारित सुनवाई को अगली अदालत के आदेश तक स्थगित रखा जाए.
इस मामले की सुनवाई न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की पीठ में हुई. Chief Minister सोरेन की ओर से अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा, दीपांकर रॉय और श्रेय मिश्रा ने पक्ष रखा.
———–
body{font-family:Arial,sans-serif;font-size:10pt;}.cf0{font-family:Nirmala UI,sans-serif;font-size:11pt;}.cf1{font-family:Consolas;font-size:11pt;}
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
