Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मंदसौर : मास्टर प्लान 2041 की आपत्तियों पर सुनवाई हुई

मास्टर प्लान की आपत्तियों पर सुनवाई हुई

मंदसौर, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्‍य प्रदेश के मंदसौर में मास्टर प्लान 2041 के संबंध में प्राप्त आपत्तियों पर कलेक्टर कार्यालय सभागार में सुनवाई का प्रथम दिवस सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पहले दिन ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित सभी आपत्तियों की गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ एक-एक कर सुनवाई की गई।

सुनवाई में सांसद सुधीर गुप्ता, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, टाउन एंड कंट्री प्लान के संयुक्त संचालक, उप संचालक सहित मास्टर प्लान समिति के सदस्य उपस्थित रहे। प्रत्येक आपत्तिकर्ता को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया गया और सभी आपत्तियों को गंभीरता से सुना गया। सुनवाई प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक आवेदक की सुनवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।

इस दौरान गुराडिया देदा, नालछा, मुल्तानपुर, किटीयानी, भूनियाखेड़ी, बोलखेड़ा, अरण्ना भट्टी, खिलजीपुरा, चांगली, जग्गा खेड़ी, टिगरिया, दाऊद खेड़ी, दौलतपुरा, बहादरी, बावड़ीकला, बोहरा खेड़ी, लाल घाटी, हैदरवास, छाजू खेड़ा, जग्गाखेड़ी, टोडी सहित अन्य ग्रामों से प्राप्त आपत्तियों पर सुनवाई की गई।

मास्टर प्लान को अधिक व्यावहारिक, जनहितैषी एवं विकासोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सभी आपत्तियों पर नियमानुसार विचार किया जा रहा है। मास्टर प्लान 2041 पर आपत्तियों की सुनवाई 23 एवं 24 दिसंबर को भी जारी रहेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / अशोक झलोया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *