
रांची, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) . प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के नेता जेपी पांडेय ने कहा कि Jharkhand की हेमंत सरकार का अलगाव धीरे-धीरे राजद–कांग्रेस से हो रहा है. साथ ही सरकार का झुकाव केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से दिखाई दे रहा है. Bihar चुनाव 2025 में Jharkhand मुक्ति मोर्चा (झामुमो )को अपने सहयोगी दलों (कांग्रेस–राजद) से कोई ठोस लाभ नहीं मिला. उन्होंने आरोप लगाया कि Bihar चुनाव 2025 में राजद और कांग्रेस ने झामुमो को एक भी सीट नहीं दिया. इसके कारण इंडी गठबंधन में दरार उभरी है.
उन्होंने अनुमान जताते हुए कहा कि आगामी West Bengal विधानसभा चुनाव से पहले Jharkhand में राजनीतिक नेतृत्व में परिवर्तन होने की संभावना है और राज्य में पुन: भाजपा की सरकार बनने की संभावना बढ़ती दिख रही है.
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
