Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की तिथि घोषित,15 दिसंबर को होगा मतदान

Suchana News

-तीन दिसंबर से प्रारंभ होगी चुनाव की प्रक्रिया,15 दिसंबर को होगा मतदान

नैनीताल, 02 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हाई कोर्ट बार एसोसिएशन नैनीताल के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण चुनाव की अधिसूचना बुधवार 3 दिसंबर को जारी हो जाएगी और मतदान 15 दिसंबर को होगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी कुर्बान अली की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार 3 दिसंबर से चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इस दिन तक सदस्यों को अपनी अवशेष राशि का भुगतान करना होगा। अंतिम मतदाता सूची 4 दिसंबर को प्रकाशित होगी तथा आपत्तियां 5 दिसंबर की शाम 4 बजे तक आमंत्रित की जाएंगी। इसके उपरांत अंतिम मतदाता सूची 6 दिसंबर को जारी होगी।

नामांकन पत्र की बिक्री 8 दिसंबर को और उन्हें 9 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किया जा सकेगा। नामांकन की जांच व नाम वापसी 10 दिसंबर की शाम 4 बजे तक की जाएगी और उम्मीदवारों की पदवार सूची 11 दिसंबर को प्रकाशित होगी।

अध्यक्ष व सचिव पद के उम्मीदवार 12 दिसंबर को दोपहर 1 बजे बार एसोसिएशन के सभागार में सदस्यों को संबोधित कर अपनी प्राथमिकताएं बताएंगे और मतदान 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। मतदान के उपरांत शाम 5 बजे से मतगणना प्रारंभ कर मतगणना पूरी होने पर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने चुनाव को निष्पक्ष व सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने का आश्वासन देते हुए सभी सदस्यों से समय पर अपनी अवशेष राशि जमा कर चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है।

नामांकन प्रपत्रों का शुल्क भी निर्धारित

चुनाव समिति के निर्णयानुसार नामांकन प्रपत्र लेने का शुल्क सभी पदों के लिए 1200 निर्धारित किया गया है,जबकि नामांकन करने का शुल्क विभिन्न पदों के अनुसार अलग-अलग है। अध्यक्ष पद के लिए 50,000, महासचिव के लिये 40,000,वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 35,000 और कनिष्ठ उपाध्यक्ष (सामान्य महिला) के लिए 20,000 रखा गया है। वहीं संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, पुस्तकालयाध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए शुल्क 10,000 से 12,000 तक निर्धारित किया गया है।

XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX

Chars: 1466Words: 336

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *