Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

हाईकोर्ट जस्टिस अनूप कुमार ढंड सड़क दुर्घटना में घायल

हाईकोर्ट जस्टिस अनूप कुमार ढंड सड़क दुर्घटना में घायल

अजमेर, 19 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । हाईकोर्ट जस्टिस अनूप कुमार ढंड बीती रात सराधना पुलिया के पास सड़क हादसे में घायल हो गए। अनूप कुमार के गर्दन और कंघे और कमर में चोट आई। उन्हें उपचार के लिए अजमेर के मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर लेजाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद वे अपने घर जयपुर ले जाए गए।

हाईकोर्ट जस्टिस अनूप कुमार ढंड बीती रात जोधपुर से अजमेर के रास्त में थे। रात्रि में मार्ग में अचानक गाय के आ जाने से हादसा घटित हो गया। हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर और निजी सुरक्षा अधिकारी ने सूझ बूझ दिखाई और तुरंत अजमेर सीजेएम को किया सूचित किया। सूचना पर अजमेर सीजेएम सहित जिला कलक्टर लोक बंधु, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, अन्य अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे जहां से उन्हें पुष्कर रोड स्थित मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर लाया गया।

मित्तल हॉस्पिटल के आपातकालीन विभाग ने अविलम्ब ही घायल हाईकोर्ट जस्टिस अनूप कुमार ढंड की आवश्यक जांचें कराई और चिकित्सकों की पूरी टीम ने उन्हें जरूरी उपचार मुहैया कराया। करीब एक से डेढ़ घंटे मित्तल अस्पताल में उपचार लाभ प्राप्त कर चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें उनके घर जयपुर भेज दिया गया।

मित्तल हॉस्पिटल में सीनियर न्यूरो सर्जन डॉ एआर गौरी, आॅर्थोपेडिक सर्जन डॉ दीपक जैन, रेडियोलॉजिस्ट डॉ गरिमा खींची आईसीयू एस आर उमेश नागपाल एवं आपात कालीन विभाग रामवीर सिंह व वसीर फैजल, महेश योगी, तरुणा चौहान ने सेवाएं दीं।

अक्टूबर 2021 को बने जस्टिस ….

जस्टिस अनूप कुमार ढांड 18 अक्टूबर 2021 को जस्टिस बने। उन्होंने 14 जनवरी 1995 को बार काउंसिल में नामांकन किया था. राजस्थान हाईकोर्ट, जयपुर पीठ, जयपुर में 26 वर्षों तक अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस की। मुख्य रूप से आपराधिक, सेवा संबंधी और विविध विधिक मामलों में कार्य किया।

राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम लिमिटेड, राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम, राजस्थान वित्त निगम, राजस्थान आवास मंडल, विभिन्न विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए स्थायी अधिवक्ता (स्टैंडिंग काउंसल) के रूप में कार्य भी किया।

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *