Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

प्रेमी-प्रेमिका और भाई के बीच घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

घटनास्थल पर मौजूद भीड़

हरिद्वार, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । एक प्रेमी-प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा मंगलौर राजमार्ग पर देखने को मिला। युवती अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी, जबकि उसका भाई बीच सड़क पर रास्ता रोककर खड़ा हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि प्रेमी ने गुस्से में खुद के सिर पर ईंट से वार कर लिया। हाईवे पर अफरा तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती अपने प्रेमी के साथ बाइक पर कहीं जा रही थी। इसी दौरान उसका भाई वहां पहुंच गया और दोनों को रोक लिया। बीच सड़क पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। इसी दौरान गुस्से में प्रेमी ने पास पड़ी ईंट उठाई और खुद के सिर पर वार कर लिया। देखते ही देखते वह लहूलुहान हो गया। खून से लथपथ प्रेमी को देखकर युवती जोर-जोर से चिल्लाने लगी भैया उसे छोड़ दो, लेकिन वहां भीड़ बढ़ती चली गई।

सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को किसी तरह तितर-बितर किया। पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका और उसके भाई को हिरासत में लिया और कोतवाली ले आयी। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला तीन साल पुराने प्रेम संबंध से जुड़ा हुआ है।

युवती के भाई का कहना है कि दोनों के बीच तीन साल से अवैध संबंध चल रहा था। अब या तो युवक शादी करे या बहन का पीछा छोड़े। वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है और घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *