हिमाचल कांग्रेस के नये अध्यक्ष विनय कुमार आज संभालेंगे पदभार

विनय कुमार

शिमला, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) . Himachal Pradesh कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार आज sunday को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पदभार ग्रहण करेंगे. उनके स्वागत व शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

समारोह में अखिल Indian कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सांसद रजनी पाटिल मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगी. इसके अलावा Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप Chief Minister मुकेश अग्निहोत्री, मंत्री मंडल के सभी सदस्य, सभी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, पार्टी के सभी विधायक, बोर्ड एवं निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे.

इस कार्यक्रम के साथ ही करीब डेढ़ वर्ष बाद हिमाचल कांग्रेस को नई कार्यकारिणी मिलने का रास्ता भी साफ हो गया है. प्रदेश में पार्टी संगठन की राज्य, जिला और ब्लॉक इकाइयां नवंबर 2024 से भंग चल रही हैं, ऐसे में राज्य अध्यक्ष के चयन के बाद अब संगठनात्मक ढांचे के गठन की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है.

विनय कुमार की तैनाती के बाद अब प्रदेश कार्यकारिणी घोषित होने का इंतजार है. पार्टी ने हाल ही में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती की है और उनकी रिपोर्ट के आधार पर नियुक्ति होगी. आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए नई टीम के गठन का दबाव बढ़ गया है, जिससे संगठन को मजबूत आधार मिल सके.

विनय कुमार सिरमौर जिले की रेणुका जी विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक हैं. उनके पिता प्रेम सिंह भी इसी सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं. विनय कुमार को प्रतिभा सिंह की जगह प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. वह अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं और कांग्रेस ने लगभग 20 वर्ष बाद अनुसूचित जाति से किसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. इनसे पहले वर्ष 2004 में कुलदीप कुमार इस पद पर थे.

पार्टी नेताओं के अनुसार विनय कुमार की नियुक्ति आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर की गई है, ताकि संगठनात्मक ढांचा मजबूत किया जा सके और पार्टी को नई दिशा दी जा सके. कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नये अध्यक्ष को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी.

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Leave a Comment