उदयपुर, 22 अगस्त (Udaipur Kiran). जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल द्वारा वर्तमान समय में तकनीकी संसाधनों का दुरुपयोग कर आम नागरिकों के साथ रूपयों की धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था. जिस पर उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर एवं छगन पुरोहित पुलिस उप अधीक्षक वृत नगर पूर्व के सुपरविजन में भरत योगी थानाधिकारी, हिरणमगरी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से कृष्णागंन अपार्टमेंट, सेक्टर 03, हिरणमगरी, उदयपुर में कार्रवाई करते हुए अमेरिकन व्यक्तियों को सस्ती दरों पर लोन दिलाने के नाम पर फर्जी कॉल सेंटर चला धोखाधड़ी करने वाले अहमदाबाद, Gujarat निवासी 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्तों के कब्जे से कॉल सेंटर में उपयोग लाए जा रहे 06 लैपटॉप, 10 मोबाइल, 05 हैड फोन एवं जियो व एयरटेल कम्पनी के नेट राउटर जब्त कर अभियुक्तों के विरुद्ध प्रकरण संख्या-292/2025 धारा 316(2), 318(4), 319(2), 112(2), 61(2) बी.एन.एस. 2023 एवं 66 सी व 66 डी आई.टी. में दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है.

अमेरिकन व्यक्तियों को सस्ती दरों पर लोन दिलाने के नाम पर वेयर एप्लीकेशन जो कि अमेरिकन नागरिकों के मोबाइल नम्बर इन कॉल सेंटर संचालकों को उपलब्ध कराता और इसके पश्चात् उक्त अभियुक्तों द्वारा अमेरिकन व्यक्तियों को कम क्रेडिट स्कोर होने व बिना किसी पहचान पत्र के सस्ती दरों पर ऑनलाईन लोन दिलाने के नाम पर कॉल कर रुपये ऐंठने का कार्य करते थे.
गिरफ्तार अभियुक्त
01. कुलदीप पटेल पिता मनोज भाई पटेल उम्र 34 वर्ष पेशा प्राईवेट निवासी ए-10 नीलकण्ड सोसाईटी महादेव नगर वस्त्राल रोड पुलिस थाना रामुल जिला दसकरोई अहमदाबाद Gujarat हाल म.नं. 402 डी ब्लॉक सहज 2 ओपोजिट आरएएफ केम्प वस्त्राल पुलिस थाना रामुल जिला दसकरोई अहमदाबाद राज्य-Gujarat.
02. आनन्द डेगामडिया पुत्र वीठल भाई डेगामडिया जाति प्रजापत उम्र 33 वर्ष पेशा प्राईवेट निवासी म.नं. 74 शिवसुख नगर ओपोजिट रतनपुरा गांव वस्त्राल Police Station रामुल जिला दसकरोई अहमदाबाद राज्य-Gujarat.
03. अर्चित पाण्डेय पुत्र ईतेन्द्र बाबु पाण्डेय जाति ब्राहम्ण उम्र 32 वर्ष पेशा प्राईवेट निवासी म.नं. बी 45 आमृपाली सोसाईटी अजय टेनामेन्ट महादेव नगर वस्त्राल Police Station रामुल जिला दसकरोई अहमदाबाद राज्य-Gujarat.
04. सुरज सिंह तोमर पुत्र महेन्द्र सिंह तोमर जाति राजपुत उम्र 25 वर्ष पेशा प्राईवेट म.नं. बी-14 साकार टेनामेन्ट कोस्मोस विला के सामने वस्त्राल रोड Police Station रामुल जिला दसकरोई अहमदाबाद राज्य-Gujarat.
05. आसु राजपूत पुत्र राजेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 21 वर्ष जाति राजपूत पेशा प्राईवेट निवासी-सी/61 साकार टेनामेन्ट नियर कोस्मोस विला के सामने वस्त्राल रोड Police Station रामुल जिला दसकरोई अहमदाबाद राज्य-Gujarat.