Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : बेसबाल टीम का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, 15 खिलाडिय़ों ने जीते कांस्य पदक

राज्य स्तरीय टीम में कांस्य पदक जीतने के बाद डीपीई कृष्णा खोवाल व स्कूल के खिलाड़ी ट्रॉफी हासिल करते हुए।

हिसार, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । 58वीं राज्य स्तरीय बेसबाल स्पर्धा में सरसाना

के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की अंडर-17 की टीम ने शानदार प्रदर्शन

किया है। अंबाला में 15 से 17 अक्टूबर तक स्कूल के अंडर-17 के खिलाडिय़ों ने हिसार जिले

का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। अब ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर

अपने खेल के कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

इस स्कूल से अंडर-17 की 11 खिलाड़ी और सॉफ्टबॉल स्पर्धा जो सिरसा में भी

15 से 17 अक्टूबर में आयोजित हुई में, अंडर-17 की एक खिलाड़ी और अंडर-19 की 3 खिलाडिय़ों

ने भी कांस्य पदक प्राप्त किया।

सरसाना स्कूल के 15 खिलाडिय़ों ने कांस्य पदक जीत कर

हिसार जिले में एक रिकॉर्ड बनाया है। प्रिंसिपल नीलम रानी,

स्टाफ सदस्यों और सरसाना गांव के लोगों ने डीपीई कृष्णा खोवाल व खिलाडिय़ों को बधाई

दी। डीपीई कृष्णा खोवाल ने शनिवार काे बताया कि 2017 से लगातार गांव सरसाना के खिलाड़ी बेहतरीन

प्रदर्शन करते हुए मैडल हासिल कर रहे हैं। विदित रहे कि कृष्णा खोवाल डीपीई ने

2017 में गांव सरसाना के स्कूल में कार्यभार संभाला था, तब से लगातार सरसाना स्कूल मैडल

पाकर उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *