Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : हरियाणा का 23वां जिला बना हांसी, नोटिफिकेशन जारी

हांसी को जिला बनाने के लिए वित्तायुक्त द्वारा जारी नोटिफिकेशन की काॅपी।

सीएम नायब सैनी ने 16 दिसंबर को की थी घोषणा

हिसार, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के उपमंडल हांसी

को जिला बनाने का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इसके साथ ही हरियाणा में अब 23 जिले होंगे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 16 दिसंबर को ऑटो मार्केट में आयोजित विकास रैली में हांसी

को जिला बनाने को घोषणा की थी। हरियाणा की मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा

ने सोमवार को हांसी को जिला बनाने की अधिसूचना जारी की। वितायुक द्वारा जारी पत्र में

लिखा है कि रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1908 की धारा 5 के साथ पठित हरियाणा भू-राजस्व अधिनियम

1887 की धारा 5 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए हरियाणा के राज्यपाल इसके

द्वारा हिसार जिले की सीमाओं को परिवर्तित करते हैं और उसके उपमंडलों की संख्या बदलते

हैं ताकि हांसी नाम से नया जिला बनाया जा सके, जिसमें हांसी और नारनौंद उपमंडल शामिल

होंगे।

हिसार जिले की सीमाएं हो जाएंगी कम

हांसी को जिला बनाने का नोटिफिकेशन जारी करने

के बाद से हिसार की सीमाएं कम हो जाएंगी। वर्तमान में हिसार जिले में 6 तहसील और 3

उप-तहसील हैं। तहसील हिसार, हांसी, नारनौंद, बरवाला, बास आदमपुर तथा बालसमंद, उकलाना

और खेड़ी जालब उप-तहसील हैं। हांसी जिला बनने से 3 तहसील अलग हो जाएगी अब बास, नारनौंद,

हांसी अलग जिले में गिनी जाएगी। हिसार में हिसार और बरवाला उपमंडल रह जाएगा। इसके अलावा

हांसी में नारनौंद और हांसी दो उपमंडल गिने जाएंगे।

हांसी में डीसी बैठेंगे, नई योजनाएं आएंगी

हांसी के जिला बनने के बाद यहां कई चीजें बदल

जाएंगी। हांसी के लोगों को अब प्रशासनिक कामों और डीसी से मिलने के लिए हिसार नहीं

जाना होगा। जिला बनने के बाद हांसी में ही डीसी बैठेंगे। इसके साथ ही मुकदमों की पैरवी

के लिए हिसार जिला कोर्ट भी नहीं आना पड़ेगा। हांसी में जिला एवं सत्र न्यायालय का

गठन होगा। और जिला न्यायाधीश भी यहां बैठेंगे। इसके अलावा हांसी के जिला बनने से इलाके

का विकास तेजी से हो सकेगा। सरकार जिले के विकास के लिए नई योजनाएं लाएगी, जिससे लोगों

को रोजगार के अवसर मिलेंगे और जीवन स्तर में सुधार होगा।

यह होगा हांसी जिला में

हांसी जिला में हांसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों

के कुल 110 गांव शामिल किए जाएंगे, जो वर्तमान में हिसार जिले का हिस्सा हैं। नए जिले

में दो उपमंडल हांसी और नारनौंद होंगें, जिन्हें हिसार जिले से अलग किया जाएगा। इसके

अतिरिक्त, प्रस्तावित जिले में 3 तहसीलें हांसी, नारनौंद और बास होंगी। एक उप-तहसील

खेड़ी जालब भी शामिल होगी। जिले में तीन ब्लॉक हांसी-1, हांसी-2 और नारनौंद होंगे।

जिला हांसी का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 1,34,976 हेक्टेयर होगा और हांसी जिले की

अनुमानित जनसंख्या लगभग 5 लाख 40 हजार 994 है।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *