Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : हरियाणा के युवाओं के साथ अन्याय कर रही भाजपा सरकार : योगेश सिहाग

कांग्रेस नेता एडवोकेट योगेश सिहाग।

हिसार, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) की ओर से

घोषित किए गए कॉलेज कैडर के असिस्टेंट प्रोफेसर इंग्लिश विषय की भर्ती के परिणाम ने

प्रदेश के युवाओं के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। भाजपा सरकार ऐसा करके युवाओं से अन्याय

कर रही है। यह बात कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट योगेश सिहाग ने गुरुवार काे जारी बयान में कही।

उन्होंने कहा कि चिंताजनक बात यह है कि परीक्षा में शामिल लगभग 2200 उम्मीदवारों में

से केवल 151 ही न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक हासिल कर पाए। इसके चलते 613 पदों में से करीब

75 प्रतिशत सीटें खाली रह जाने की स्थिति बन गई है। ऐसे हालात में सवाल उठता है कि

यह कमाल एचपीएसी का है या फिर सरकार का। परीक्षार्थियों में से बहुत से ऐसे हैं जो

गोल्ड मैडलिस्ट, टॉपर हैं और देश के टॉप एग्जाम नेट/जेआरएफ/पीएचडी करके यहां तक पहुंचे

हैं।

एडवोकेट योगेश सिहाग ने कहा कि ऐसे होनहार युवा सब्जेक्टिव पेपर पास नहीं कर

पा रहे या फिर कुछ और क्राइटेरिया चला रखा है सब्जेक्टिव पास करवाने का। उन्होंने कहा

कि प्रदेश में भाजपा सरकार में उच्च पदों की भर्तियों हरियाणा के युवाओं की बजाय अन्य

प्रदेशों के युवाओं का चयन प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश

के युवाओं को ग्रुप सी और डी तक सीमित करना चाहती है और उच्च पदों पर ऊपर के आदेश पर

दूसरे राज्यों के युवाओं को लगा रही है, हरियाणा के युवाओं के साथ अन्याय है। उन्होंने

कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में शिक्षकों की

भारी कमी है, जिसके चलते पढाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों

की नियमित भर्ती करने की बजाए हरियाणा कौशल रोजगार निगम के आधीन एक-दो महीने के लिए

शिक्षक रखकर बच्चों के भविष्य के इ खिलवाड़ कर रही है।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *