Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : मुख्यमंत्री ने हांसी को दी स्वास्थ्य, सड़क व सिंचाई सुविधाओं की बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हांसी में बरवाला ब्रांच से नहरी पानी के प्रबंधन के कार्य का शिलान्यास करते हुए।

हांसी विकास रैली में की करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की घोषणाएं

हिसार, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हांसी

क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देते हुए जनता को बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं,

मूलभूत सुविधाओं, सड़कों तथा सिंचाई सुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सौगातें दी। हांसी

में आयोजित विकास रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने हांसी में 50 बैड के वर्तमान

अस्पताल को अपग्रेड कर 100 बैड का किये जाने की घोषणा की। इसके अलावा, मुख्यमंत्री

ने हांसी के विकास के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये की राशि देने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि हांसी शहर के बस स्टैंड पर बरसाती पानी

की निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए ड्रेनेज बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हांसी के

सेक्टर 5 में एसटीपी और डब्ल्यूटीपी बनेगा। सुल्तानपुर एरिया में कृषि भूमि की सिंचाई

के लिए ओपी जिंदल माइनर से नया रजवाहा बनाया जाएगा। कुम्भा-थुराना के वॉटर वर्क्स को

भाखड़ा ब्रांच के साथ जोड़ा जाएगा, ताकि पेयजल की क़िल्लत न हो। इसके अलावा हांसी के ढाणा

कलां व ढाणा खुर्द में हांसी भिवानी सर्विस लाइन के लिए एनएचएआई से अनुरोध किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हांसी में पुलिस कर्मियों, अधिकारियों के लिए आवासीय सुविधा युक्त

पुलिस लाइन चरणबद्ध तरीके से बनाई जाएगी। इसकी चारदीवारी की आधारशिला रख दी गई है।

उन्होंने भूमि उपलब्ध होने पर खेल स्टेडियम, अमटी झील के सौंदर्यीकरण किये जाने का

भी ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हांसी में पीडब्ल्यूडी के दायरे में आने वाली सड़को की

जरूरत के अनुसार रिपेयरिंग का कार्य करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त 10.5 किलोमीटर की

4 सड़कों का कार्य 6 करोड़ से रुपये से अधिक राशि से होगा। उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड

की 33 सड़कों को डीएलपी के तहत ठीक करवाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हांसी क्षेत्र

में खेत खलियान के कच्चे रास्ते 25 किलोमीटर के पक्के बनाए जाएंगे।

इन परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 77 करोड़ 30 लाख रुपए लागत की 3 विकास परियोजना

का उद्घाटन एवं शिलान्यास किए हैं। इनमें 61 करोड़ 44 लाख रुपए लागत की बरवाला ब्रांच

से हांसी शहर के लिए पानी प्रबंधन परियोजना का शिलान्यास, ढंढेरी गांव में 7 करोड़

42 लाख रुपए नवनिर्मित 33 केवी बिजली सब स्टेशन व लोहारी राघो गांव में 8 करोड़ 44 लाख

रुपए की लागत से बने इतनी ही क्षमता के बिजली सब स्टेशन का उद्घाटन शामिल हैं।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *