Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : मुख्यमंत्री ने आदमपुर के विकास के लिए जारी की करोड़ों की राशि : कुलदीप बिश्नोई

आदमपुर हलके में विभिन्न कार्यक्रमों में पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई।

पूर्व सांसद ने विभिन्न गांवों का किया दौरा

हिसार, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी

के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र

मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में देश, प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर

अग्रसर हैं। उसी राह पर चलते हुए आदमपुर के हमारे विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए

मुख्यमंत्री ने हल्के के चहुंमुखी विकास के लिए करोड़ों रूपए की राशि अलग-अलग विभागों

में जारी की है।

कुलदीप बिश्नोई बुधवार काे हल्के के गांवों में सामाजिक कार्यक्रमों

में शिरकत करने के दौरान ग्रामीणों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने आदमपुर

गांव, काबरेल एवं जाखोद में अपनों के सुख-दुख में शिरकत की तथा शादी समारोह में पहुंचकर

परिवारों को शुभकामनाएं दीं। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि आदमपुर मंडी में सीवरेज बिछाने

का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, पीने के पानी की पाईप लाइनें बिछाने का कार्य पूर्ण

हो चुका है, बरसाती पानी निकासी के पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है, एसटीपी

का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है, बाईपास सडक़ का निर्माण पूरा हो चुका है, बस स्टेंड

चौक से मॉडल टाउन तक सडक़ का निर्माण कार्य जारी है, क्रांति चौक से बस स्टेंड चौक तक बनने

वाली सडक़ का टेंडर हो चुका है।

इसी प्रकार हलके के गांवों में ज्यादातर सडक़ों का निर्माण

कार्य भी पूरा हो चुका है, गांवों में गलियों, चौपालों में कमरे निर्माण, गांवों में

खेतों के कच्चे रास्तों का कार्य सहित अन्य विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा

कि भव्य बिश्नोई के लगातार प्रयासों और मुख्यमंत्री के सहयोग से आदमपुर विकास के रास्ते

पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। आगे भी हल्के में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी

जाएगी।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *