Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : स्वच्छता को मिल रही गति, सभी वार्डो में डोर-टू-डोर हो रहा नियमित कचरे का उठान

कचरा उठाती निगम की गाड़ियां।

हिसार, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नगर निगम प्रशासन शहर में सफाई व्यवस्था को मजबूत

करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रहा है, ताकि नागरिकों को बेहतर स्वच्छ वातावरण

मिल सके और शहर की स्वच्छता रैंकिंग में भी सुधार हो। इसी के चलते निगम की गाड़ियां

विभिन्न क्षेत्रों से नियमित रूप से कूड़े का उठान कर रही है।

शहर के सभी वार्डो में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़

करने के लिए यह कार्य एजेंसियों को सौंपा गया है। एजेंसी द्वारा वाहनों के माध्यम से

प्रतिदिन घर-घर जाकर कचरा एकत्र किया जा रहा है। इससे न केवल कचरा प्रबंधन में सुधार

हुआ है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा

है।

नगर निगम द्वारा निर्धारित रूट मैप के अनुसार सभी वाहन नियमित रूप से अपने

निर्धारित मार्ग पर चलते हुए प्रत्येक घर से कचरा संग्रहण का कार्य कर रहे हैं। इससे

यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी क्षेत्र में कचरा लंबे समय तक जमा न रहे और

शहर स्वच्छ बना रहे। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली के चलते सड़कों, गलियों और सार्वजनिक

स्थानों पर कचरा फेंकने की प्रवृत्ति में भी कमी आई है।

कचरा संग्रहण के दौरान वाहन चालक के साथ एक सहायक भी तैनात रहता है, जो वाहन

के साथ-साथ चलते हुए लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए जागरूक करता

है। नागरिकों को बताया जा रहा है कि गीला कचरा और सूखा कचरा अलग करने से कचरे के निपटान

में आसानी होती है और पुनर्चक्रण प्रक्रिया को बढ़ावा मिलता है। यह जागरूकता अभियान

स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को पूरा करने में भी सहायक सिद्ध हो रहा है।

पार्षद संजय डालमिया का कहना है कि वार्ड 13 में डोर-टू-डोर की गाड़िया नियमित

रूप से आ रही है। गाड़ियों के साथ हैल्पर भी होता है, जिससे कचरा डालने में मद्द मिलती

है और वह जागरूक भी करता है।

वार्ड 14 की पार्षद डॉ. सुमन यादव के अनुसार वार्ड 14 को जीरो वेस्ट बनाने

को लेकर नगर निगम कार्य कर रहा है। इस दिशा में डोर-टू-डोर के गाड़ियां समय के अनुसार

आ रही है। जिससे वार्ड 14 के घरों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों का कचरा अलग-अलग डलकर

गाडियों में जा रहा है। अग्रवाल सेवा समिति अर्बन एस्टेट के प्रधान जयकुमार बंसल का

कहना है कि नगर निगम ने शहर में डोर-टू-डोर का कार्य जो किया जा रहा है वह सराहनीय

है। हमारे वार्ड में गाड़ियां रोजाना समय के अनुसार आ रही है।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *