Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : विपक्ष की भूमिका को भूल देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस : सतीश पूनिया

प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया का स्वागत करते पदाधिकारी।

कांग्रेसियों की प्रधानमंत्री के प्रति की गई टिप्पणी निंदनीय, तुरंत माफी

मांगे कांग्रेस

अमित शाह ने लोकसभा में तार्किक भाषण से कर दी विपक्ष की बोलती बंद

हिसार, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा

प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी विपक्ष की सकारात्मक

भूमिका को भूलकर देश में अराजकता, जातिवाद व अफरा-तफरी का माहौल बनाने का प्रयास कर

रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोगों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

के प्रति की गई टिप्पणी निंदनीय है और उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

डॉ. सतीश पूनिया मंगलवार काे हांसी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली में जाते समय

हिसार के लोक निर्माण विश्राम गृह में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे

थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने समय के शासन को भूल गई, जिसमें संवैधानिक

संस्थाओं को बुरी तरह से दबाया जाता था। वर्ष 2014 के बाद देश में स्वस्थ लोकतंत्र

की शुरूआत हुई और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उनके साथ गृह मंत्री के तौर पर काम

कर रहे अमित शाह ने देश के हित में अनेक कड़े फैसले लिए। धारा 370 हटाते समय अमित शाह

ने यहां ​तक कह दिया कि भले ही जान चली जाए लेकिन धारा 370 को अवश्य हटाया जाएगा। उन्होंने

कहा कि हाल में लोकसभा सत्र के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी द्वारा फैलाए जा

रहे भ्रम का तार्किक ढंग से जवाब दिया और कहा कि भाजपा के लिए देश ही सर्वोपरि है।

डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि लोकसभा में अमित शाह ने जो भाषण दिया है, वह उत्साह

भरने वाला व तर्क पर आधारित है। न केवल भाजपा के हर कार्यकर्ता को वो भाषण सुनना चाहिए

​बल्कि कांग्रेस के बुद्धिजीवियों को भी वह भाषण सुनना चाहिए ताकि उनकी आंखे खुल सके।

उन्होंने इस भाषण के जरिए केन्द्रीय गृह मंत्र ने विपक्ष की बोलती बंद कर दी और अब

विपक्ष आधारहीन बयानबाजी कर रहा है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि लोक निर्माण विश्राम

गृह पहुंचने पर जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ एवं अन्य पदाधिकारियों ने बुक्के देकर प्रदेश

प्रभारी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर पूर्व मंत्री अनूप धानक, जिला

महामंत्री कृष्ण सरसाना, उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी, कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल, मीडिया प्रभारी

राजेन्द्र सपड़ा, चेयरमैन रविंदर रॉकी, धर्मवीर पानू, पिंकी शर्मा, सुधीर पांचाल, शंकर

गोस्वामी व सतीश कुमार सहित अनेक पदाधिकारियों ने प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *