Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : जनवरी में शुरू होगी नारनौंद में कोर्ट, कार्य जोरों पर

तहसील की बिल्डिंग को कोर्ट के लिए तैयार करने का काम जोरों पर।

हिसार, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पिछले कई वर्षों से

नारनौंद क्षेत्र के लोगों की मांग पर नारनौंद में कोर्ट की शुरूआत होने जा रही है।

चीफ जस्टिस के रूप में सूर्यकांत की नियुक्ति होते ही क्षेत्र के लोगों की इस मांग

को पंख लग गए है। नारनौंद के उप मंडल परिसर में तहसील की बिल्डिंग को कोर्ट में तब्दील

करने का कार्य जोरों से चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि 10 जनवरी कोर्ट की शुरुआत

हो जाएगी। इसके लिए एडीजे निशांत शर्मा भी दौरा कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दे चुके

हैं।

नारनौंद में कोर्ट बनने का सपना अब पूरा होने

वाला है। जब तक कोर्ट की नई बिल्डिंग का निर्माण नहीं होता, तब तक तहसील परिसर की बिल्डिंग

में कोर्ट की कार्यवाही का काम चलेगा। इसके लिए एडीजे निशांत शर्मा ने तहसील परिसर

की बिल्डिंग का दौरा कर बारीकी से निरीक्षण किया था और अधिकारियों को निर्देश दिए थे

कि वह जल्द से जल्द इस बिल्डिंग को तैयार कर दे। उसके बाद से ही पीडब्ल्यूडी विभाग

की तरफ से युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा हैं। इस वर्ष 31 दिसंबर तक निर्माण कार्य

पूरा कर लिया जाएगा। बिल्डिंग जज का रूम, स्टाफ रूम, कंप्यूटर रूम, लॉकअप सहित अलग

से शौचालय तैयार किए जा रहे हैं।

एसडीएम विकास यादव ने बुधवार को बताया कि हाईकोर्ट

की कमेटी द्वारा जिला प्रशासन अस्थाई बिल्डिंग में कोर्ट बनाने के कार्य को पूरा करने

के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है। उसके बाद यह बिल्डिंग कोर्ट के लिए सौंप दी

जाएगी। नए वर्ष में 10 जनवरी को कोर्ट का शुभारंभ करने की पूरी तैयारी पर काम किया

जा रहा है।

बार एसोसिएशन के प्रधान ज्ञान प्रकाश लोहन ने

बताया कि नारनौंद में कोर्ट जनवरी में शुरू हो जाएगी। इसके लिए कार्य जोर-शोर से किया

जा रहा है। पहले बार एसोसिएशन में 60 मेंबर थे जो अब बढ़कर 130 हो चुके हैं। फिलहाल

नारनौंद में बड़ा वकील ही अलग-अलग स्थाई रूप से चैंबर बनाकर अपना कार्य कर रहे हैं।

नए चैंबर बनाने के लिए हाई कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *