Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : जिला क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप अंडर-16 लड़कियों की 2000 मीटर में गुनगुन रही अव्वल

जिला क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में भाग लेते प्रतिभागी।

हिसार, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । एथलेटिक्स हिसार की ओर से निकटवर्ती गांव

माइयड़ के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में एक दिवसीय जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप

रविवार को संपन्न हुई। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कर्नल संदीप खरब मौजूद रहे।

एथलेटिक्स हिसार के महासचिव मनोज कड़वासरा व वरिष्ठ सह सचिव राजू

कनोह ने बताया कि इसमें जिला भर से करीबन 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता

की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि विकास कोहाड़ ने की। उन्होंने बताया कि ये खिलाड़ी अब

28 दिसम्बर को सोनीपत में होने वाली 40वीं राज्य स्तरीय क्रॉस चैंपियनशिप में हिसार

जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर खो-खो कोच कुलदीप मसूदपुर,फुटबॉल कोच राजदीप

के इलावा सुधीर, लोकेश, अमित, प्रदीप, सुनील, संदीप, राजेन्द्र मुंढाल आदि भी मौजूद

रहे।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे

महिला वर्ग की 10000 मीटर रेस में प्रथम यशु, द्वितीय मुन्नी रही।

आयु वर्ग अंडर-20 लड़कियों की 6000 मीटर में प्रथम विपुल, द्वितीय सोनिया, तृतीय पायल

रही। आयु वर्ग अंडर-18 लड़कियों की 4000 मीटर में प्रथम दुर्गा, द्वितीय सिमरन, तृतीय

स्थान पर नेहा रही। आयु वर्ग अंडर-16 लड़कियों की 2000 मीटर में प्रथम गुनगुन, द्वितीय

श्रृति, तृतीय अनु रही। इसी प्रकार पुरुष वर्ग की 10000 मीटर में प्रथम कुलदीप, द्वितीय

स्थान पर संदीप और तृतीय स्थान प्रदीप ने पाया। आयु वर्ग अंडर-20 लड़कों की 8000 मीटर

दौड़ में प्रथम नसीब, द्वितीय साहिल कुमार जबकि तृतीय स्थान पर आकाश ने प्राप्त किया।

आयु वर्ग 18 लड़कों की 6000 मीटर में प्रथम हितेश, द्वितीय विनय तथा तृतीय अमन रहा।

आयु वर्ग 16 लड़कों में की 2000 मीटर में प्रथम

अवनीत, द्वितीय योगेश, तृतीय स्थान होशियार सिंह ने पाया।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *