Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : दुर्घटना या चालान की हालत में वाहन स्वामियों की मदद करेगा गेट राइट मोटर क्लब

‘गेट राइट’ मोटर क्लब, के हरियाणा प्रभारी महेन्द्र सिंह।

रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों का प्लेटफार्म आया वाहन स्वामियों की मदद को आगे

बाहरी क्षेत्र में दुर्घटना या चालान की हालत में ‘गेट राइट’ मोटर क्लब डील करेगा

केस

हिसार, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । वाहन स्वामियों को राहत देने वाली खबर है। रिटायर्ड

पुलिस अधिकारियों की ओर से बनाया गया ‘गेट राइट’ मोटर क्लब अब उन वाहन स्वामियों की मदद करेगा,

जो दूसरे जिलों या दूसरे प्रदेश में जाकर दुर्घटना या चालान का शिकार हो जाते हैं। ‘गेट राइट’ मोटर क्लब पुलिस से

संबंधित एक्सपर्ट का प्लेटफार्म है, जो वाहन स्वामियों की मदद करेगा। दूसरे जिलों या

दूसरे प्रदेशों में जाकर चालान या दुर्घटना का शिकार होकर परेशानी झेलने वाले वाहन

स्वामियों के लिए यह संस्था किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।

‘गेट राइट’ मोटर क्लब के सदस्य

बनने वाले वाहन चालकों की सारी परेशानियों का हल उन्हीं क्षेत्रों में तैनात ‘गेट राइट’ मोटर क्लब के पदाधिकारी

व सदस्य करवाते हैं। यदि कहीं बाहरी क्षेत्र में चालान हो गया हो तो वाहन स्वामी अपने

पूरे कागजात ‘गेट राइट’ के नजदीकी कार्यालय में जमा करवा सकता है, उसके बाद ‘गेट राइट’ मोटर क्लब उस क्षेत्र

के पदाधिकारी को सूचित करेगी और उस क्षेत्र का पदाधिकारी उस चालान को डील करेगा, ऐसे

में वाहन स्वामी वहां पर आने-जाने के झंझट से मुक्त हो जाता है। इसी तरह किसी दुर्घटना

के मामले में भी उसी क्षेत्र का पदाधिकारी वाहन चालक की पुलिस थाने तक जाकर मदद करेगा।

‘गेट राइट’ के हरियाणा प्रभारी

एवं रिटायर्ड डीएसपी महेन्द्र सिंह ने गुरुवार काे बताया कि ‘गेट राइट’ मोटर क्लब रिटायर्ड

पुलिस अधिकारियों के माध्यम से वाहन स्वामियों की मदद करता है। किसी क्षेत्र के थाने

में व्यक्तिगत सहायता की जाती है और 365 दिन हेल्पलाइन की सुविधा उपलब्ध है। उनका कहना

है कि बीमा केवल गाड़ी का होता है लेकिन ‘गेट राइट’ मोटर क्लब वाहन स्वामी की व्यक्तिगत रूप से

मदद करता है। उन्होंने कहा कि ‘गेट राइट’ मोटर क्लब प्रति वाहन स्वामियों का बड़ा रूझान है और आए

दिन वाहन स्वामी ‘गेट राइट’ मोटर क्लब की सदस्यता ले रहे हैं।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *