Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : गुजवि ने ऑस्ट्रेलियन शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधिमंडल संग शाेध व शिक्षण पर किया मंथन

दिल्ली में ऑस्ट्रेलियन प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में उपस्थित कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई।

दोनों देशों के बीच शोध व शिक्षण की संभावनाओं को तलाशा

हिसार, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

ने ऑस्ट्रेलियन विश्वविद्यालयों के साथ शिक्षण व शोध के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने

की संभावनाओं को तलाशा है। इस संबंध में कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई के नेतृत्व

में विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि मंडल ने ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली

में एक बैठक की है। गुजविप्रौवि के प्रतिनिधिमंडल में कुलपति के तकनीकी सलाहकार (प्रशासनिक)

प्रो. विनोद छोकर और डीन इंटरनेशनल अफेयर्स प्रो. ओमप्रकाश सांगवान शामिल रहे। ऑस्ट्रेलियन

प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व एजुकेशन सेंटर ऑफ ऑस्ट्रेलिया के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर

(सीईओ) एवं फाउंडर रूपेश सिंह ने किया। उनके साथ ईसीए की एडवाइजरी कमेटी के सदस्य नरेश

भी उपस्थित रहे।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने शुक्रवार काे बताया कि इस पहल से न केवल गुरु जम्भेश्वर

विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए, बल्कि हरियाणा में उच्च शिक्षा के तहत आने

वाले दूसरे विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए वैश्विक स्तर

पर पढ़ाई के और रास्ते खुलेंगे। कुलपति ने इस बैठक में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्याय

में एक इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसमें ग्लोबल सहयोग और

एकेडमिक एक्सीलेंस की संभावना पर जोर दिया गया। इस बैठक से गुजवि के लिए ऑनलाइन शिक्षा

एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की और अधिक संभावनाएं बनेंगी। बैठक में दोनों देशों के संस्थानों

के बीच सेमेस्टर एब्रोड प्रोग्राम्स, फैकल्टी-स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम, ड्यूअल

डिग्री प्रोग्राम तथा ऑनलाइन इंटर्नशिप प्रोग्राम को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

ईसीए ऑस्ट्रेलिया के विश्वविद्यालयों के लिए वैश्विक शिक्षा में एक भरोसेमंद

पार्टनर तथा दुनिया भर में एक जाना-माना हायर एजुकेशन प्रोवाइडर है, जो दुनिया भर के

विद्यार्थियों को क्वालिटी टीचिंग, एकेडमिक एक्सपर्टीज और रिसर्च इंटीग्रिटी देता है।

ऑस्ट्रेलिया में इसके कार्यालय सिडनी, ब्रिस्बेन और मेलबर्न में हैं। साथ ही अहमदाबाद,

इंडिया और लंदन, यूके में भी इसके कार्यालय हैं और दुनिया भर में इसके प्रतिनिधि हैं।

ईसीए कई तरह के कोर्स प्रदान करता है तथा विद्यार्थियों को आजीवन शोध व शिक्षण के रास्ते

देता है। विद्यार्थी इंग्लिश कोर्स से शुरू कर सकते हैं और डिप्लोमा कोर्स तक आगे बढ़

सकते हैं।

ईसीए गुजविप्रौवि हिसार को ऑस्ट्रेलिया और यूके के कई विश्वविद्यालयों के

साथ बैचलर, ग्रेजुएट डिप्लोमा और मास्टर्स कोर्स के साथ-साथ ईसीए हायर एजुकेशन कॉलेजों

में बैचलर और मास्टर्स डिग्री देने के लिए एक स्टडी पाथ वे देने पर सहमत हुआ है। बैठक में ऑपन लर्निंग प्लेटफॉर्म पर भी चर्चा हुई, जो ऑपन लर्निंग द्वारा डेवलप

किया गया एक इनोवेटिव ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म है। यह प्लेटफॉर्म कम्युनिटी, कनेक्टेडनेस

और लर्नर एंगेजमेंट को प्राथमिकता देता है, जिसमें एआई असिस्टेंट, लर्नर्स एंगेजमेंट

टूल्स, कोर्स ऑथरिंग कैपेबिलिटीज, आउटकम-बेस्ड असेसमेंट, लर्निंग एनालिटिक्स कोर्स

मार्केटप्लेस, सर्टिफिकेशन ऑप्शन्स, मार्केटिंग टूल्स, टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ

की ट्रेनिंग जैसे कई तरह के फीचर्स शामिल हैं।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *