Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : डॉ. मुरली कृष्ण

कार्यक्रम में उपस्थित आरोग्य भारती के पदाधिकारी व आए हुए अतिथि।

आरोग्य भारती ने की राज्यस्तरीय आरोग्य मित्र प्रांत कार्यशालाहिसार, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आरोग्य भारती हरियाणा के सानिध्य में जिला के गांव सिवानी बोलान स्थित ब्रह्मा आयुर्वेद पंचकर्म केंद्र, अग्रोहा में ‘स्वस्थ जीवन शैली’ विषय पर राज्यस्तरीय आरोग्य मित्र प्रांत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए आरोग्य मित्रों, समाजसेवियों, चिकित्सकों, युवाओं, मातृशक्ति एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरोग्य भारती के राष्ट्रीय सह-संगठन सचिव डॉ. मुरली कृष्ण तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हरियाणा प्रांत के प्रांत कार्यवाह डॉ. प्रताप रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरोग्य मित्र योजना प्रमुख संजीवन कुमार ने की। विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी अजीत सिहाग, ब्रह्माकुमारी पीस पैलेस से बहन मुकेश दीदी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेश सिंगल उपस्थित रहे। बहन मुकेश दीदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण व्यक्ति प्राकृतिक जीवन पद्धति से दूर होता जा रहा है, जिससे शारीरिक व मानसिक रोग बढ़ रहे हैं। योग, आयुर्वेद, संतुलित आहार, सकारात्मक सोच एवं अनुशासित दिनचर्या को अपनाकर ही रोगमुक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने आरोग्य मित्र योजना के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।डॉ. मुरली कृष्ण ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होते हैं और आरोग्य मित्र योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य जागरूकता पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। डॉ. प्रताप ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा स्वास्थ्य एवं सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा स्वस्थ जीवनशैली, आरोग्य मित्र योजना, प्राकृतिक एवं पौष्टिक आहार, वन औषधियों, प्राथमिक उपचार तथा समग्र चिकित्सा पद्धति पर उपयोगी एवं व्यवहारिक जानकारी साझा की गई।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *