Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : पत्नी की हत्या कर पति ने लगाया फंदा, घरेलू विवाद का खौफनाक अंत

घटनास्थल पर मामले की जांच करती पुलिस व फोरेंसिक टीम।

फर्श पर पड़ा था महिला का शव, दंपति की दो मासूम

बेटियां हुई अनाथ

हिसार, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बरवाला रोड स्थित भाटला

गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक युवक ने आपसी विवाद के

चलते अपनी पत्नी की तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद स्वयं ने पशुओं

के बाड़े में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह जब काफी देर तक घर में कोई हलचल नहीं

हुई तो पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने घर में झांक कर देखा तो सामने फर्श पर महिला

पड़ी हुई दिखाई दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर डीएसपी

सिद्धार्थ बिश्नोई, सदर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुमेर सिंह व भाटला चौकी पुलिस

मौके पर पहुंची तो पुलिस को महिला का शव जमीन पर, जबकि युवक का शव फंदे पर लटका मिला।

मृतकों की पहचान 30 वर्षीय राकेश व उसकी पत्नी 28 वर्षीय सीमा के रूप में हुई है। पुलिस

की फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करने के उपरांत शवों को पोस्टमॉर्टम

के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। वहीं राकेश द्वारा अपनी पत्नी की हत्या कर स्वयं

फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। मृतक राकेश कोल्ड ड्रिंक्स की फैक्ट्री में काम

करता था। राकेश की 2019 में मतलोडा निवासी सीमा के साथ शादी हुई थी। इनकी 4 व 2 साल

की बेटियां हैं, जो अब अनाथ हो गई हैं।

डीएसपी सिद्धार्थ बिश्नोई

ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 7 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि भाटला गांव में एक युवक

ने आपसी विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी है सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके

पर पहुंच देखा तो राकेश की पत्नी सीमा का शव कमरे के अंदर पड़ा हुआ था और राकेश पशुओं

के लिए बनाए गए एक कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच

में सामने आया है कि आपसी विवाद के चलते राकेश ने पहले तेजधार हथियार से अपनी पत्नी

हत्या की और उसके बाद स्वयं ने पशु बाड़े में जाकर आत्महत्या कर ली।

डीएसपी सिद्धार्थ ने बताया कि किसी बात को लेकर

पति और पत्नी के बीच आपस में झगड़ा रहता था। इसके चलते राकेश ने यह कदम उठाया है। पति-पत्नी

की उम्र 30 से 28 साल के बीच में थी और दोनों की करीब सात साल पहले शादी हुई थी। इनके

दो बच्चे भी हैं। एक बच्ची चार साल की और दूसरी दो साल की है। राकेश का एक भाई और है।

दोनों भाई खेती बाड़ी करते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा

रही है। उन्होंने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु नागरिक अस्पताल भिजवाया

गया है जहां मृतकों के परिजनों के बयान अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *