Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : विधायक सावित्री जिंदल ने विधान सभा में उठाए स्वास्थ्य व यातायात के मुद्दे

हिसार की विधायक सावित्री जिंदल

निरंकारी भवन रोड पर दोनों रेलवे क्रोसिंग पर बनेगे ब्रिज

हिसार, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हिसार की विधायक सावित्री जिंदल ने हरियाणा विधानसभा

में शहर से जुड़ी दो महत्वपूर्ण जनसमस्याओं को रखा। इनमें टीबी अस्पताल के नवीनीकरण

व डाबड़ा चाैक से निरंकारी भवन पर रेलवे क्रोसिंगों पर पुल बनाना प्रमुख है।

विधायक सावित्री जिंदल ने सदन में कहा कि हिसार स्थित टीबी अस्पताल की बिल्डिंग

पूरी तरह से जर्जर अवस्था में है, जिस कारण यहां कोई भी दुघर्टना होने की संभावना बनी

रहती है। इसका नवीनीकरण लंबे समय से बहुत आवश्यक है, ताकि क्षेत्र की बढ़ती आबादी को

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस पर उन्होंने सरकार से निवेदन कर

यह जानना चाहा कि टीबी अस्पताल के भवन का प्रस्ताव सरकार के विचारधीन है तो इसे प्राथमिका

के आधार पर कब शुरू किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे देश से

टीबी उन्मूलन का जो संकल्प लिया है, जिसे हमें साकार करना है, उनके अनुरूप इस कार्य

को करना होगा

इसके साथ ही, विधायक जिंदल ने डाबड़ा चैक से निरंकारी भवन रोड पर रेलवे फाटकों

के बार-बार बंद होने से रोड जाम का मुद्दा भी सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र

शहर के मध्य में स्थित है और यातायात के साधनों में निरंतर वृद्धि के कारण इस रोड़ से

सैंकड़ों वाहन गुजरते हैं। जिस कारण यहाँ प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे

आमजन को भारी असुविधा होती है तथा दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। उन्होनें ने

सरकार से मांग की कि आमजन की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते

हुए निरंकारी भवन रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंगों पर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को प्राथमिकता

दी जाए और इसे समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए।

इस पर उत्तर देते हुए लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने आश्वस्त किया कि उक्त

रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए शीघ्र एक समिति बनाई हुई है तथा आवश्यक

प्रक्रिया प्रारंभ भी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि आगामी तीन माह के भीतर रेलवे

विभाग से लगातार फॉलो-अप कर आवश्यक मंजूरी प्राप्त कर ली जाएगी, ताकि परियोजना को आगे

बढ़ाया जा सके।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *