Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : नेपाल के प्रतिनिधियों ने किया गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय का दौरा

इमैकुलेट एजुकेशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, नेपाल के निदेशक गणेश अग्रवाल को सम्मानित करते कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई।

हिसार, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । इमैकुलेट एजुकेशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, नेपाल

के निदेशक गणेश अग्रवाल ने यहां के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

का दौरा किया। दोनों संस्थानों ने आपस में शैक्षणिक सहयोग की संभावनाओं पर विचार विमर्श

किया। गणेश अग्रवाल ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई तथा कुलपति

के तकनीकी सलाहकार (प्रशासनिक) प्रो. विनोद छोकर से मुलाकात की।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने शनिवार काे कहा कि गुजविप्रौवि अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान

को लगातार मजबूत कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय संस्थान गुजविप्रौवि के साथ लगातार सहयोग

बढ़ा रहे है। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य नेपाल और निकटवर्ती देशों से विदेशी प्रवेश,

अनुसंधान सहयोग तथा सार्वजनिक-निजी छात्रवृत्तियों के माध्यम से परियोजनाओं पर केंद्रित

रहा। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय छात्रावास, सीआईएल, प्लेसमेंट सेल, विश्वविद्यालय पुस्तकालय,

सीएसई विभाग, पीडीयूसीआईसी, पीडीयूआईआईसी का भी दौरा किया।

सामान्य सुविधाओं के दौरे के दौरान गणेश अग्रवाल ने प्रो. पुनीत कत्याल, निदेशक

सीआईएल, डॉ. मुकेश अरोड़ा, निदेशक पीडीयूसीआईसी, प्रो. मनीष आहुजा, निदेशक सीआईएल, डॉ.

विनोद कुमार विश्वविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष से भी बातचीत की। प्रो. ओम प्रकाश सांगवान

ने गणेश अग्रवाल का स्वागत किया। डॉ. प्रियंका सिंगला, सहायक डीन भी दौरे के दौरान

उपस्थित रही।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *