Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : नव वर्ष पर पुलिस रहेगी सतर्क, हुड़दंड करने वालों पर होगी कार्रवाई : शशांक सावन

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन

हिसार, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हिसार पुलिस ने नव

वर्ष-2026 के आगमन पर 31 दिसम्बर की रात्रि को आमजन द्वारा नववर्ष उत्सव मनाने के मध्यनजर

कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के व्यापक प्रबंध किए हैं। पुलिस अधीक्षक शशांक

कुमार सावन ने आमजन से अपील की है कि सभी नागरिक नव वर्ष उत्सव को धूमधाम से शांतिपूर्वक

मनाएं।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने मंगलवार काे कहा कि प्रायः

देखने में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व शराब व अन्य नशा करके सार्वजनिक स्थानों पर

हुड़दंगबाजी करते है जो गलत है। इन्हीं असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए जिले के सभी

थाना प्रबंबंधकों व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके अधिकार क्षेत्र

में पड़ने वाले होटल, बार, धर्मशाला, पार्क, सिनेमा हॉल, मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन

व बस स्टेंड पर कड़ी निगरानी रखेंगे तथा पीसीआर/राइड़र से भी अपने-अपने इलाकों में प्रभावी

पैट्रोलिंग करवाएंगे। मानकों से अधिक ऊंची आवाज में डीजे साउंड या पटाखे बजाने वालों

के खिलाफ ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही खुफिया तंत्र

एवं सादे कपड़ों में पुलिस कर्मचारी व महिला पुलिस कर्मचारियों की विशेष टीमें अलग अलग

इलाको में निगरानी करती रहेगी।

पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि इस

अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों को सादगी व शालीनता से मनाएं और नववर्ष के लिए विशेष

लक्ष्य निर्धारित करें। इसके अतिरिक्त तेजगति से वाहन चलाने वाले, हुड़दंगबाजी कर शांति

भंग करने वाले और शराब पीकर वाहन चलाने वालों से सख्ती से निपटने के लिए पूरे जिले

में स्थाई नाकों के अलावा अलग से नाकाबंदी की जाएगी। साथ ही पुलिस को अल्को-सैंसर की

सहायता से ट्रैफिक चैंकिग के भी निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन

ने जिला के सभी नागरिकों को पुलिस की तरफ से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *