Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : शेखर रंगा भीम आर्मी हरियाणा के प्रदेश सचिव नियुक्त

भीम आर्मी के प्रदेश सचिव शेखर रंगा।

हिसार, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भीम आर्मी ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शेखर

रंगा को हरियाणा का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। शेखर रंगा ने अपनी नियुक्ति के लिए

पार्टी संगठन का आभार जताया है।

शेखर रंगा ने शनिवार काे अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भीम आर्मी चीफ एडवोकेट

चंद्रशेखर आज़ाद, भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह, भीम आर्मी हरियाणा

के प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार बराड़ा व जिला अध्यक्ष संतलाल अंबेडकर का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर विश्वास करते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि महापुरुषों की विचारधारा, समता, समानता, बंधुत्व और भाईचारे

के मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ संगठन एवं पार्टी

को मजबूत करने का कार्य करता रहूंगा।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *