Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : उपमंडल अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं : ओमप्रकाश वर्मा

गेट मीटिंग के दौरान नारेबाजी करते यूनियन पदाधिकारी।

ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन की बालसमंद सब यूनिट ने गेट मीटिंग

कर किया रोष प्रदर्शन

हिसार, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन

वर्कर्स यूनियन की बालसमंद सब यूनिट ने शुक्रवार को उपमंडल अधिकारी बालसमंद के खिलाफ

गेट मीटिंग करके रोष प्रदर्शन किया। गेट मीटिंग की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान विरेंद्र

खट्टर ने की तथा संचालन सचिव सुरेंद्र सिंह ने किया।

गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए सर्कल सचिव ओमप्रकाश वर्मा, यूनिट प्रधान बिजेंद्र

पूनिया व यूनिट सचिव रमेश सातरोडिया ने शुक्रवार काे बताया कि उपमंडल अधिकारी कुछ कर्मचारियों के

बहकावे में आकर कार्य कर रहे हैं। अधिकारी को कई बार सब यूनिट की समस्याओं को लेकर

अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन वो इनके समाधान को लेकर कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। उपमंडल

अभियंता के इस रवैये को लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है।

सब यूनिट प्रधान विरेंद्र खट्टर ने बताया कि उपमंडल अधिकारी को सोमवार से आंदोलन

जारी रखने का नोटिस लिखित में दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि यूनियन 8 दिसंबर सोमवार

को धरना-प्रदर्शन व घेराव आदि का निर्णय ले सकती है, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी उपमंडल

अभियंता की होगी। गेट मीटिंग को यूनिट सहसचिव मुकेश गौतम, सातरोड सब यूनिट प्रधान बोबिंद्र,

सचिव मुकेश खांडा, आजाद नगर प्रधान विकास शर्मा व सचिव सत्यवान आदि ने भी संबोधित किया।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *