पौड़ी के तमलाग में शुरु हुआ ऐतिहासिक मोरी मेला

मोरी मेले में प्रस्तुति देते ढोल वादक

पौड़ी गढ़वाल, 7 दिसंबर (Udaipur Kiran) . गगवाडस्यूं घाटी के तमलाग गांव में sunday से मोरी मेला शुरु हो गया. यह मेला 12 साल बाद आयोजित किया जाता है. 6 महीने तक चलने वाले इस मेले में बड़ी संख्या में प्रवासी ग्रामीण भी जुट रहे है.

मेले में 6 महीने तक पांडव नृत्य के साथ ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है. sunday को ग्रामीण मैले मे काली दास को सम्मान पूर्वक मन्दिर मे लेकर आये. इसके बाद मुख्य अतिथि विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने मेले का विधिवत उदघाटन किया.

sunday को गगवाडस्यूं घाटी के तमलाग गांव में sunday से मोरी मेला शुरू हो गया. इस दौरान ग्रामीण कालीदास को सम्मान पूर्वक मंदिर में लाए. इसके बाद माता कुंती को न्यौता देकर मंदिर तक लाया गया. जिसके बाद मंडाण लगाकर मेले की विधिवत शुरूआत हुई. 6 महीने तक चलने वाला यह मेला हर साल 12 में आयोजित किया जाता है. मेले में 6 महीने तक पांडव नृत्य के साथ ही विभन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा.

इस दौरान तमलाग गांव के मध्य स्थित भैरव मंदिर के चौक में प्रतिदिन ढोल सागर से पांडव को अवतरित किया जाएगा. मेले में गणेश पूजन के साथ ही देवप्रयाग तक पैदल यात्रा भी की जाएगी. गेंडी वध, दो पेड़ गांव लाए जाने सहित अन्य पारंपरिक विधियों का भी विधि-विधान से आयोजन किया जाएगा.

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, ब्लाक प्रमुख अस्मिता नेगी, मोरी मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष सुबोध नैथानी, मीडिया प्रभारी प्रदीप रावत, नवीन सिंह नेगी, दीपक रावत आदि शामिल रहे.

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह

Leave a Comment