Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर के पास मिला शव

घटना स्थल पर जांच पड़ताल करती हुई पुलिस
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए

जौनपुर, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जनपद में मछली शहर थाना अंतर्गत बभनियांव गांव में हिस्ट्रीशीटर प्रवीण मिश्रा (25) का शव बुधवार सुबह घर से लगभग 500 मीटर दूर एक मशीन पर मिला है। मृतक के सिर पर चोट के निशान और खून फैला था। मृतक हिस्ट्रीशीटर के पिता ने बेटे की हत्या का आराेप लगाया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि जिेले के मीरगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर प्रवीण मिश्रा (25) मुंबई में एक दुकान चलाता था और दीपावली पर अपने घर आया था। वह बीती मंगलवार रात घर से निकला था। आज सुबह गांव के दीनानाथ मिश्रा की मशीन पर उसका शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज थानाध्यक्ष विनोद अंचल और सीओ प्रतिमा वर्मा मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

एएसपी ने बताया कि हत्या किन कारणों से हुई यह अभी स्पष्ट नहीं हाे सका है। प्रथम दृष्टया हत्या संदिग्ध प्रतीत हाे रही है। मृतक के पिता महेंद्र मिश्रा ने बेटे की गोली मारकर हत्या का आराेप लगाया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए अन्य विधि कार्रवाई जारी है।

उधर, मृतक के पिता महेंद्र मिश्रा कहना है कि पड़ोसियों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है और पुलिस ने फर्जी मुकदमे दर्ज कर प्रवीण को हिस्ट्रीशीटर बना दिया था। —————

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *