Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

बांदा में पुरानी रंजिश को लेकर हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

घटनास्थल पर पुलिस

बांदा, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में मटौध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव में पुरानी रंजिश में बुधवार को दीवाली मेला देखने गए हिस्ट्रीशीटर को तीन लोगाें ने घेर कर गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मटौध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव निवासी 61 वर्षीय मुन्ना यादव पुत्र राजाराम यादव हिस्ट्रीशीटर था। बुधवार की दोपहर वह गांव में दिवाली का मेला देखने गया था। वहां पर पहले से खड़े हिस्ट्रीशटर पिल्लू उर्फ मनीष मुन्ना से गाली गलौज करने लगा। इस बीच मनीष का छोटा भाई कंपट उर्फ मोहित और उसका पिता प्रदीप भी आ गया। फिर तीनाें ने मुन्ना काे दबोच लिया और उसके सीने में तमंचा सटा कर गोली मार दी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मुन्ना लहूलुहान हो कर वहीं गिर पड़ा।

सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनाें ने मुन्ना काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र राजकुमार ने बताया कि उसका पिता हिस्ट्रीशीटर था। इन दिनाें अपराध से सन्यास ले लिया था। दो साल पहले पिल्लू ने राजकुमार के छोटे भाई के साथ मारपीट की थी। इसका मुकदमा चल रहा था। राजकुमार ने बताया कि इसी बात को लेकर हिस्ट्रीशीटर पिल्लू उर्फ मनीष रंजिश मानता था। इतना ही नहींं वह गांव में दबंगई कायम करना चाहता था। चार दिन पहले पिल्लू ने दीपावली में गोली मार हत्या करने की धमकी दी थी।

मटौध थाना प्रभारी संदीप सिंह का कहना है कि पिता पुत्र समेत तीन लाेगाें के खिलाफ तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने बताया कि कुछ लोगाें को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य लोगाें की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *