Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

प्रयागराज में हिस्ट्रीशीटर की ईंट से कूचकर हत्या

प्रयागराज के जार्जटाउन थाने की फोटो

प्रयागराज, 27 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर हैजा अस्पताल के समीप शुक्रवार की रात एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हत्या की वजह शराब पीने के बाद हुआ विवाद माना जा रहा है। पुलिस घटनास्थल के आस—पास स्थित सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर में स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी साजन मेहतर 45 वर्ष पुत्र छुट्टन मेहतर एक शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ जार्जटाउन थाने में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है। वह शुक्रवार रात हैजा अस्पताल के समीप कुछ लोगों के साथ शराब पी रहा था, जहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान वह गिर गया तो उसकी इंटर लाकिंग वाले ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही उसके परिजन पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आस—पास मौजूद सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। परिवार के लोग इस संबंध में कुछ लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दे रहे है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके संदिग्धों की गिरफ्तारी की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *